कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के प्रमुख कार्यक्रम

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरू

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू है।

सरकारी स्कूलों में अहिंसा सप्ताह की शुरुआत

आज से बिहार के सरकारी स्कूलों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अहिंसा सप्ताह मनाया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना, वैशाली की ओर से स्कूलों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें निबंध लेखन, भाषण, क्विज, चित्रकला और महात्मा गांधी के विचारों पर व्याख्यान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

पटना में थिएटर कार्यक्रम

पटना में आज ‘Hum Bihar Mein Chunav Lad Rahe Hain’ नाटक का मंचन प्रस्तावित है। यह हाउस ऑफ वैरायटी के कार्यक्रमों में शामिल है और 29 सितंबर को इसका प्रदर्शन निर्धारित है। कार्यक्रम स्थल द हब, रीजेंट सिनेमा कैंपस, ईस्ट गांधी मैदान, पटना बताया गया है।

सहयोग कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा कार्यालय में आज सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सीधे सुनेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यालय में आम लोगों के लिए अपनी समस्याएं रखने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान लोग बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्यों समेत अन्य समस्याओं से जुड़े मामले मंत्री के सामने रख सकेंगे। सहयोग कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मीडिया से संवाद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी साझा की जा सकती है। साथ ही राज्य की मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़ी परिस्थितियों पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

JDU कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों और अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े मामले भी सामने आ सकते हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।