कुंदन कुमार, पटना। लोक सेवक भवन में आज एनडीए की होने वाली बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आए सभी मंत्री, सभी दल के जिलाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बैठक कर रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे कुछ जदयू के जिलध्यक्षों में सरकार के काम काज को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

ठीक से काम नहीं कर रहे अंचलाधिकारी- अमरेंद्र सिंह

एनडीए की बैठक में शामिल होने आए बांका से जदयू के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि, सब कुछ सही है, लेकिन राजस्व और भूमि सुधार विभाग के जो अंचलाधिकारी हैं, वो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। आज बैठक के हम इस बात को रखेंगे।

रफ्तार धीमी, मुख्यमंत्री अभी सीख रहे हैं..- सुरेंद्र सिंह

तो वहीं, सारण से आए जदयू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि नीतीश जी ने बीस साल में जो विकास के कार्य किए उसमें तेजी था, लेकिन अब भी उसी पैटर्न पर काम हो रहा है। ये हम मानते है। लेकिन रफ्तार धीमी है। उन्होंने कहा कि अभी मुख्यमंत्री जी सीख रहे हैं, उम्मीद है सब ठीक होगा।

एनडीए की बैठक पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान

एनडीए की बैठक को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, इस बैठक में पूरे NDA के ज़िला अध्यक्ष, मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। जब भी बैठक होती है तो सरकार बिहार में तेज़ी से कैसे विकास कार्य कर सकती है, सरकार की उपलब्धियां लोगों तक कैसे पहुंच सकती हैं और जो भी सुझाव आएंगे, उन सभी पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री, भारत सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वे अपने किए गए संकल्पों को पूरा करते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘बांकीपुर में कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं’, उपचुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान