कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
विकसित भारत संकल्प सेवा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सुबह 9:30 बजे मिलर हाई स्कूल, पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सेवा यात्रा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपना संबोधन देंगे। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह यात्रा देश और राज्य के विकास को समर्पित है।
डॉ. अजय कुमार पासवान का पदभार ग्रहण
बिहार कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान आज दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं मीडिया विभाग के संयोजक असित नाथ तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण
बिहार कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान आज दोपहर 2 बजे सदाकत आश्रम में पदभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और नवनियुक्त चेयरमैन का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और मीडिया विभाग के संयोजक असित नाथ तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी की आगामी मीडिया रणनीतियों और प्रचार प्रसार को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
महागठबंधन करेगा पुतला दहन
एस.आई.आर. के विरोध में आज महागठबंधन के घटक दलों द्वारा सभी प्रखंडों में जोरदार पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस विशेष प्रेस वार्ता में देश और राज्य के जाने-माने किसान नेता राकेश टिकैत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से किसानों के मुद्दों, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

