कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आवास पर NDA बैठक

​आज मुख्यमंत्री आवास पर NDA नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे निर्धारित है। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें राज्य के आगामी राजनीतिक परिदृश्य और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की संभावना है।

​जद (यू) कार्यालय में जनसुनवाई

​जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1:00 बजे से विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे जो सीधे आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से कहा है कि वे अपनी शिकायतों और सुझावों के साथ समय पर कार्यालय पहुंचें ताकि जनहित के कार्यों को गति दी जा सके।

​जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

​जन सुराज पार्टी द्वारा आज 10 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। यह आयोजन सुबह 11:30 बजे पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय (लड्डू गोपाल के सामने) में होगा। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से बांकीपुर विधानसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की जाएंगी। साथ ही जन सुराज परिवार में रामांशु सर की आधिकारिक ज्वाइनिंग पर भी चर्चा की जाएगी।