कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी का संवाददाता सम्मेलन

​प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह आज दोपहर 2:00 बजे सदाकत आश्रम, पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

​राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

​राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आज दोपहर 1:00 बजे राजद प्रदेश कार्यालय, पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता समसामयिक राजनीतिक विषयों एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे।

​भाजयुमो की बैठक

​भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक आवश्यक बैठक आज सुबह 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में की गई है। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।