कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जेडीयू कार्यालय में बैठक

आज सुबह 11 बजे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) राज्य कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

​पटना विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

पटना विश्वविद्यालय परिसर में आज दोपहर 12 बजे एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस प्रदर्शन में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुखर नजर आएंगे। कर्मचारियों और छात्रों का यह संयुक्त प्रदर्शन प्रशासन पर दबाव बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आयोजित किया गया है।

​कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दोपहर 2 बजे सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, जनहित के मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की पूरी संभावना है।

​वाम दलों की विशेष बैठक

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने के बाद, आज दोपहर 1 बजे वाम दलों की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विपक्षी महागठबंधन के भीतर चुनावी तालमेल, निर्वाचन क्षेत्रों की रणनीति और आगामी चुनावों में संयुक्त रूप से उतरने की रूपरेखा पर गहन मंथन किया जाएगा।