कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
दीपक प्रकाश की ‘पैदल मार्च’ पहल
प्रधानमंत्री की वाहन ईंधन बचत अपील का समर्थन करते हुए, बिहार के पंचायती राज मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता दीपक प्रकाश आज एक सराहनीय पहल करेंगे। वे सुबह 10:45 बजे अपने आवास (24M स्ट्रैंड रोड) से पैदल प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय पहुंचेंगे। इस कदम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई
जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आज जदयू प्रदेश कार्यालय में विशेष ‘जनसुनवाई कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के मंत्री उपस्थित रहेंगे, जो सीधे आम लोगों से संवाद कर उनकी शिकायतों और सुझावों को सुनेंगे। कार्यक्रम का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे निर्धारित है। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
रालोजपा कार्यालय में जनता दरबार
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज ‘जनता दरबार’ लगाया जाएगा। इस दौरान मंत्री संजय पासवान स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास करेंगे। जनता दरबार का समय दोपहर 1:00 बजे तय किया गया है। पार्टी का लक्ष्य शासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रमों और जनहित के मुद्दों पर मीडिया को संबोधित करेंगे।

