कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

​पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय में आज विशेष जनसुनवाई सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के मंत्री मौजूद रहकर सीधे आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान निकालेंगे।

भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

​पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे आज ‘सहयोग कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है। इसके तहत पार्टी के जिम्मेदार मंत्री उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे तथा तुरंत निस्तारण के निर्देश देंगे।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

​पटना: शिक्षा विभाग के कार्यों और चल रही योजनाओं की प्रगति को लेकर आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक दोपहर 1:00 बजे बुलाई गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित मंत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे।