कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में बैठक

जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आज सुबह 11 बजे पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की विशेष बैठक एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के माध्यम से सदन की प्रक्रिया, सवाल पूछने और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम दिनभर चलने की जानकारी है।

सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू हुआ है और इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भाजपा की ओर से सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कार्यक्रमों को अभियान में शामिल किया गया है।

मंत्री प्रमोद कुमार की प्रेस वार्ता

खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार आज सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। यह प्रेस वार्ता विकास भवन स्थित खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी। इसमें विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जा सकती है। मंत्री मीडिया के माध्यम से विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी साझा करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब भी लिए जा सकते हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे निर्धारित है।