Bihar Crime: किशनगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट में छापेमारी के करते हुए आरोपी के घर से करीब 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान में 405 ग्राम हेरोइन यानी ब्राउन शुगर और 183 ग्राम एमडीएमए शामिल है। पुलिस ने कुल 588 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
किशनगंज पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना अन्तर्गत ग्राम लोहागाड़ा हाट, में बब्लु गिरी अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ रखकर तस्करी कर रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गिरफ्तार तस्कर बब्लु गिरी के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान तलाशी के क्रम में बब्लु गिरी के घर से 405 ग्राम ब्राउन सुगर (हेरोईन), 183 ग्राम एम०डी०एम०९० 1 देशी कट्टा, 1,01,300 नगद कैश, 2 तलवार, 6 मोबाईल, 6 डेविट कार्ड और 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजु बरामद किया।
आगे की जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहागाड़ा हाट वार्ड संख्या-5, बहादुरगंज निवासी बब्लु गिरी, पिता स्वर्गीय खगेश्वर गिरी के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्कर ने अवैध मादक पदार्थों के खरीद-बिक्री की बात को स्वीकार किया है। बब्लु गिरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों एवं बरामद (एम०डी०एम०एम०/ हेरोईन) के बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज का भी पता लगाने में जुट गई है। लगाया जा रहा है। पुलिस ने बहादुरगंज थाना तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- नालंदा में बकरी की चोरी करना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा



