वीरेंद्र कुमार, नालंदा। जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र से बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां सोयावा पर गांव में बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों और बकरी मालिक ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने बकरी चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान छबीलापुर थाना क्षेत्र के मियां बिगहा गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरफान और बिहार थाना क्षेत्र के महलपर कोलसुम टोला निवासी मोहम्मद असगर के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नन्नू सह के रूप में हुई है।
अस्थावां थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सोयावा पर गांव निवासी बकरी मालकिन शांति देवी ने फोन कर सूचना दी थी कि उनकी बकरी चोरी कर दो युवक भाग रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं बरामद बकरी को उसकी मालकिन शांति देवी को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति देवी के लिखित आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें- पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौबतपुर में 160 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार



