कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम

​आज सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य प्रमुख मंत्री और नेता आम जनता के साथ उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे।

​कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

​आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता समसामयिक राजनीतिक मुद्दों, आगामी रणनीतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

​राजद उम्मीदवार का पैदल चुनाव प्रचार

​आज दोपहर 2:00 बजे से राजद उम्मीदवार द्वारा क्षेत्र में भव्य पैदल चुनाव प्रचार की शुरुआत की जाएगी। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद उम्मीदवार के साथ इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। यह पैदल मार्च मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और गठबंधन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाला जाएगा।