कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में बैठक

पटना स्थित जदयू कार्यालय में आज बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान पार्टी की आगे की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

पथ निर्माण विभाग के मंत्री आज विभागीय कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें राज्य में चल रही सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा लंबित परियोजनाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा

पटना में आज आपदा प्रबंधन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विभाग के मंत्री करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। बैठक में राज्य में आपदा से निपटने की तैयारियों और विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संभावित बाढ़, भारी बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को लेकर जिलों की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मंत्री अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर संसाधनों की उपलब्धता और कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।