कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

मंत्री करेंगे जनसुनवाई

पटना स्थित जदयू कार्यालय में आज सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान लोग सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कामकाज और अन्य विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। जदयू कार्यालय में इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रम के जरिए पार्टी और सरकार के स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को सुनने की व्यवस्था की गई है।

बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। लोग अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर मंत्री के सामने पहुंच सकेंगे। इनमें जमीन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज से जुड़े मामले शामिल हो सकते हैं। मंत्री संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। बिहार सरकार के सहयोग कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया जाता रहा है।

सम्राट कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, इसलिए किन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी, यह बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा। हाल की कैबिनेट बैठकों में शिक्षा, प्रशासन और विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी की जाएगी।

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मीडिया से बातचीत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार के कामकाज को लेकर पार्टी का पक्ष सामने रखा जा सकता है। बिहार में इस समय विधान परिषद चुनाव से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं। भाजपा ने मंगलवार को चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि जदयू पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है। ऐसे में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर नजर रहेगी।