कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

​कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस

​आज दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

​राजद प्रेस कॉन्फ्रेंस

​आज दोपहर 1:00 बजे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संबोधित करेंगे। प्रवक्ता महोदय राज्य सरकार की विफलताओं और जन-सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

​बीजेपी का पदभार ग्रहण समारोह

​भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पार्टी संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस गरिमामयी समारोह में संगठन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।