कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज बुधवार (10 जून) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
जदयू कार्यालय में होगी जनसुनवाई
जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन देंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
राजद कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समते पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाए जाने और राबड़ी आवास को लेकर जारी विवाद पर पार्टी अपनी बात रख सकती है। इसके साथ ही पार्टी के नेता प्रदेश में बढ़ते अपराध और सरकार की नाकामियों को भी मीडिया के सामने रख सकती है।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजधानी पटना में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जून 2026 को शाम 5:30 बजे खाजपुरा स्थित शिव मंदिर (बेली रोड, पीलर संख्या-28) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया समेत भाजपा प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार के दो कुख्यात अपराधियों का ऋषिकेश में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

