कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन देंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज शुक्रवार (12 जून) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

सीएम सम्राट चौधरी का मीडिया के साथ संवाद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार (12 जून) को मीडिया के साथ संवाद करेंगे। सीएम सम्राट का यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होटल चाणक्य में आयोजित होना है, जहां मीडिया के साथ वे संवाद करेंगे। इस दौरान वह अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, भविष्य की आगामी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। संवाद के दौरान सीएम सम्राट चौधरी मीडिया के भी सवालों का जवाब दे सकते हैं।

उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

उद्योग विभाग की ओर से आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभाग के मंत्री मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे, जो विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा करेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सुपौल में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, ससुराल पक्ष फरार