कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

जदयू कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज मंगलवार (16 जून) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी प्रवक्ता संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात पर पार्टी अपनी बात रख सकती है। इसके साथ ही पार्टी के नेता प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामियों को भी मीडिया के सामने रख सकते हैं।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज मंगलवार 16 जून को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक हालात और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रख रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राज्य की मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी अपनी राय मीडिया के सामने रख सकते हैं। दोपहर 3 बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- छपरा में पैक्स प्रबंधक को 6 बार चाकू घोंपकर 5.60 लाख की लूट, मोटरसाइकिल-नगदी लेकर फरार