कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार का थमा, बीजेपी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान
बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव का प्रचार का शोर थम चुका है, जिसके बाद अब बीजेपी ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाए रखने की रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में बुधवार को सुबह 11 बजे से पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में बीजेपी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जनसंपर्क के दौरान नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे तथा बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। गौरतलब है कि कल 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है।
राजद का डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम, रेखा गुप्ता को मतदान करने की अपील
बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार थमने के बाद भी राजद का जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। पार्टी की ओर से बुधवार सुबह 11 बजे से विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान राजद के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, पार्टी की नीतियों और उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे। गौरतलब है कि राजद से रेखा गुप्ता मैदान में हैं, जिनका मुकाबला बीजेपी के नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर से है।
खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री रहेंगे मौजूद, (समय-दोपहर 12 बजे)
खान एवं भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद, (समय-दोपहर 1 बजे)
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बांकीपुर उपचुनाव, बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक विस्तार, बढ़ती महंगाई, अपराध और राज्य से जुड़े अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता मीडिया को भी संबोधित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- होटल मालिक के नंबर से भाजपा नेता-मंत्री के बेटे से रंगदारी मांगने वाला युवक निकला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का फर्जी सदस्य


