कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
शिक्षा मंत्री ने बुलाई विभाग की समीक्षा बैठक
शिक्षा विभाग द्वारा आज सुबह 11:00 बजे एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी खुद मौजूद रहेंगे और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभाग के कामकाज, योजनाओं की प्रगति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बीपीएससी टीआरई-4 समेत अन्य कई भर्तियों की मांग को लेकर छात्र सड़क पर थे। वहीं, कल मंगलवार (1, सितंबर) को सीटेट के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव किया था। उनकी मांग थी की टीआरई-4 भर्ती में एसटेट अभ्यर्थियों की तरह सीटेट के अपीयरिंग अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका मिले। इन सभी के बीच आज शिक्षा विभाग की यह बड़ी बैठक बुलाई गई है।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
जदयू कार्यालय में आज मंगलवार (1, सितंबर 2026) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मंगलवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मीडिया को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान राजेश राम मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, बढ़ती मंहगाई और अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की भविष्य, विस्तार और रणनीतियों पर भी प्रकाश डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार में कल से घर-घर होगी 6 गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच, रवाना होंगे जागरूकता रथ



