कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सोमवार (31, अगस्त) को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। सहयोग कार्यक्रम में आज बीजेपी से मंत्री मौजूद रहेंगे, जो कार्यालय में आए जनता की समस्याओं को सुन उनका निपटारा करने का काम करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज सोमवार (31, अगस्त) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आज सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मीडिया को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान राजेश राम मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, छात्र आंदोलन, बढ़ती मंहगाई और अपराध को लेकर अपनी बात सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की भविष्य, विस्तार और रणनीतियों पर भी प्रकाश डाल सकते हैं।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल मौजूद रहेंगे, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय मीडिया के सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश में आरक्षण को लेकर चल रहे जुबानी जंग के बीच अपनी पार्टी का स्टैंड क्लियर कर सकते हैं। इसके साथ ही राजद प्रवक्ता विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए मजबूती के साथ अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत 5 घायल