Bihar Today Weather: बिहार के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय हल्का ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज रविवार (18, अक्टूबर) से लेकर अगले कुछ दिनों में राज्य भर में मौसम के साफ और सामान्य रहने का अनुमान जताया है। इन जिलों में दिन के समय धूप खिला रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का एहसास
मानसून की विदाई होने के बाद बिहार से अब बारिश दौर लगभग खत्म हो चुका है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखा, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। फिलहाल राज्य में दुर्गा पूजा और दशहरा के पर्व पर बारिश को लेकर किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
21 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अक्टूबर को राज्य के अधिकतर जिलों का मौसम शुष्क रह सकता है और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 19 अक्टूबर को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज धूप निकलने से अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग ने 21 अक्टूबर तक मौसम में किसी भी प्रकार के बड़े बदलाव होने से इंकार किया है।
बिहार में इस साल देरी से पड़ेगा ठंग
बिहार में फिलहाल सुबह-शाम सर्द की आहट तो सुनाई देने लगी है। हालांकि ठंड का असर दिखने में अभी समय लग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल ठंड के मौसम पर अल नीनो का असर पड़ने की आशंका जाहिर की है। विभाग के मुताबिक, इस साल ठंड की शुरुआत सामान्य समय की अपेक्षा देरी से हो सकती है। अगले तीन महीनों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जिससे रात के समय अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो सकती है। हालांकि पूरे सर्दी के दौरान मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जनवरी और फरवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: भाजपा कार्यालय में नितिन नबीन की बैठक, मां दुर्गा के दरबार में लालू-तेजस्वी

