Bihar Today Weather: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार आंधी-पानी का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अब जल्द ही यह राहत खत्म होने के कगार पर है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों के मौसम में बड़ा उलटफेर होने के संकेत दिए हैं, जिससे एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।

19 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी

आज 1 जून की बात करे तो मौसम विभाग ने आज के लिए राजधानी पटना समेत 19 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, चार जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत खगड़िया, बेगूसराय, सिवान, लखीसराय , भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, अररिया और बक्सर में बारिश होने के साथ-साथ ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। इस दौरान 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

4 जून से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

एक तरफ जहां, आज 19 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने 4 जून से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत दिया है। विभाग के अनुसार 4 से 6 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान भीषण लू चलने की संभावना रहेगी, जिससे एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कांग्रेस की PC, BJP-JDU कार्यालय में कार्यक्रम