Bihar Today Weather: बिहार में कल जहां मौसम का डबल अटैक देखने को मिला। वहीं, आज बुधवार (10 जून) के लिए मौसम विभाग ने 33 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी पटना समेत गया, सारण और रोहतास जैसे कुछ जिलों के लोगों को आज भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
24 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। जारी किए गए चेतावनी में समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, नालंदा, नवादा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, पटना, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली और मधुबनी समेत कई जिले शामिल हैं।
आसमान से बिजली गिरने का खतरा
इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ आसमान से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
समय से बिहार में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में इस बार अपने समय से मानसून 13 जून से 15 जून के बीच में प्रवेश कर सकता है। वहीं, 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी हालांकि समय पर मानसन के पहुंचने की संभावना के बीच एक चिंता की भी बात सामने आई है। विभाग के मुताबिक इस साल भी राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जनसुनवाई, BJP का सहयोग कार्यक्रम, पटना में विशेष पूजा-अर्चना, राजद की PC

