Bihar Today Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 से 24 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
26 जिलों में आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 19 जून को राज्य के 26 जिलों में तेज बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दरभंगा, समस्तीपुर, बांका, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, बक्सर, अरवल, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, मधुबनी और सीतामढ़ी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
60 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। साथ आसमान से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
24 जून तक रहेगा आंधी-पानी का दौर
मौसम विभाग ने 24 जून तक पश्चिम और उत्तर बिहार में भी मौसम के खराब रहने के संकेत दिए हैं। इस दौरान गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, समेत कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं, राजधानी पटना समेत भागलपुर और कटिहार समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- बिहार में 21 IAS अधिकारियों का तबादला, लगभग 10 साल बाद BSEB के अध्यक्ष पद से आनंद किशोर की विदाई

