Bihar Today Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार (9, सितंबर) को राज्य के लगभग 16 जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने औरगंबाद, गयाजी, नालंदा, पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, बेगूसराय, शेखपुरा में बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। खराब मौसम के दौरान अलर्ट वाले इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है, जिसे लेकर विभाग ने इस दौरान लोगों को सर्तक और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। इस दौरान 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। यह सिलसिला 11 सितंबर तक जारी रह सकता है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 837.1 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 541 MM बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 62 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गया में 58 MM, मधुबनी में 54 MM, रोहतास में 42 MM और नवादा में 38 MM बारिश हुई है।

बाढ़ की चपेट में 14 जिले, लाखों लोग प्रभावित

एक तरफ जहां, बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं, दूसरी तरफ नेपाल और उत्तराखंड से आ रहे बारिश की पानी के कारण कोसी, गंडक, सोन समेत कई नदियां ऊफान पर है। पानी का स्तर जरूर कुछ कम हुआ है, लेकिन बाढ़ से अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास समेत 14 जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अदरी और पुनपुन समेत अन्य स्थानीय नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नीचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर तो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, BJP का सहयोग क्रार्यक्रम, राजद की PC, धरना प्रदर्शन