Bihar Today Weather: बिहार में आज 24 जुलाई का मौसम दो भागों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल मौसम विभाग की ओर से उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। विभाग ने 4 जिलों के लिए अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन 4 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नेपाल से सटे सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और सुपौल में अति भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान इन इलाकों में तेज गर्जन के साथ आसामन से आकाशीय बिजली के गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

कटिहार, सारण समेत 19 जिलों में बारिश

इसके अलावा उत्तर बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, सीवान, गोपालगंज और सहरसा, किशनगंज समेत 19 जिलों में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है। इन इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ठनका गिरने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। खेत में काम करने वाले किसानों को खासकर ऐसे समय में विशेष तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम विभाग से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा है।

दक्षिण बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

एक तरफ जहां उत्तर बिहार में आज अच्छी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, दूसरी तरफ पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आज शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान कम ही है। हालांकि इन इलाकों में दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 26 जुलाई तक बिहार में मौसम के यही हालात बने रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून का प्रभाव दक्षिण बिहार की ओर बढ़ेगा, जिसके बाद राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

27 जुलाई तक दक्षिण बिहार में सक्रिय होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी गतिविधियां उत्तर बिहार और सीमांचल के हिस्सों में अधिक सक्रिय हैं। अनुमान है कि 26 जुलाई तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे दक्षिण बिहार की ओर बढ़ेगा, जिससे पटना और आसपास के जिलों में भी अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: मानसून सत्र का अंतिम दिन, बांकीपुर उपचुनाव ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस की PC