Bihar Top News Today 11 july 2026: बिहार (BIHAR) में आज 11 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
क्रिकेट मैच के दौरान युवक को मारी गोली
कैमूर। जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ासन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते हुई इस खूनी वारदात में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बांकीपुर की सियासत में चारा घोटाले की एंट्री
पटना। बिहार की राजनीति में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने अचानक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार, जिन्हें बंटी के नाम से भी जाना जाता है, ने नामांकन दाखिल करने के कुछ समय बाद ही अपना नाम वापस ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है।
MES कर्मी के घर लाखों की चोरी
नालंदा। जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरौरा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में कार्यरत महासुंदर कुमार गौरव के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में बड़े घोटाले पर कांग्रेस का तंज
पटना। प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने शनिवार को सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी उपस्थित रहे। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म का सम्मान करती है, लेकिन धर्मनिरपेक्षता पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश भर के करोड़ों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक जो दान दिया था, ट्रस्ट ने उस आस्था के साथ विश्वासघात किया है। सिंह ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा केवल राजनीतिक लाभ लेने का काम कर रही है।
रोहिणी आचार्य के ट्वीट से छिड़ी नई बहस
पटना। बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के महज एक दिन बाद ही अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा। पार्टी के इस फैसले ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया है।
नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद रिक्त हुई बांकीपुर सीट पर भाजपा ने पहले अभिषेक सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, नामांकन के ठीक बाद अभिषेक ने अपना नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया। आनन-फानन में भाजपा ने नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया। नीरज सिन्हा पिछले 20 वर्षों से पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बांध पर मिला युवक का सिर कटा शव
बेगूसराय। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की वीभत्स स्थिति को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण बांध के किनारे से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। युवक का सिर धड़ से अलग पड़ा था, जिसे देख ग्रामीण दंग रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
गिरने जा रही बिहार सरकार तेज प्रताप ने की भविष्यवाणी
पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर राज्य की एनडीए सरकार के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। वृंदावन प्रवास के दौरान तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर राज्य में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि बिहार में सरकार बहुत जल्द गिरेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान राजनीतिक हालात बहुत अस्थिर हैं और सत्ता का जाना तय है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि जो उन्होंने कहा था, वह अब सच साबित होने की ओर है।
फर्जीवाड़े का खुलासा, 3035 शिक्षक बर्खास्त
पटना। बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और ऐतिहासिक सुधार देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 2006 से 2015 के बीच नियुक्त हुए 3035 ऐसे शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के दम पर नौकरी हासिल की थी। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। सरकार केवल बर्खास्तगी तक सीमित नहीं है, बल्कि इन फर्जी शिक्षकों से वेतन के रूप में लिए गए 1400 करोड़ रुपये की वसूली भी की जाएगी। यह राशि साधारण नहीं, बल्कि ब्याज के साथ वसूलने का आदेश दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया है कि इन सभी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। अब तक 1830 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, और शेष पर भी मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
जलजमाव से मुक्ति के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
बेगूसराय। जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा गांव में जलजमाव की विकराल समस्या ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी समस्या से तंग आकर एक महिला और उसके परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अंधविश्वास ने ली महिला की जान
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले से एक अत्यंत घटना सामने आई है जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला की असमय मौत हो गई। भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में सर्पदंश का शिकार हुई महिला को परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने धाम ले गए, जिसके परिणामस्वरूप महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने चार बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया है।

