Bihar Top News Today 15 april 2026: बिहार (BIHAR) में आज 15 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने
पटना। बिहार की राजनीति में आज एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर है जब राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ है। लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नीतीश की मजबूरी का बीजेपी ने उठाया फायदा
Bihar Politics: सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनने पर पप्पू यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि, बीजेपी के बड़े नेताओं की पर्ची पर नीतीश कुमार की मर्जी भारी पड़ गई। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि, सम्राट बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री जरूर बने हैं, लेकिन बीजेपी में अजीब सन्नाटा पसरा हुआ है।
परिजन को देख मंडप छोड़कर भागा प्रेमी
जमुई। जिले में मंगलवार को एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। मलयपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़ा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा था, लेकिन एन वक्त पर लड़की के परिजनों ने धावा बोल दिया। घरवालों को देखते ही दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को मंडप में ही छोड़कर फरार हो गया।
विवाहिता पर गर्म दूध फेंका
पटना। शहर के नेउरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नेउरागंज इलाके में एक विवाहिता को दहेज की वेदी पर चढ़ाने की कोशिश की गई। ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने न केवल महिला की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके शरीर पर खौलता हुआ गर्म दूध फेंककर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया।
सम्राट का 29 विभागों पर कब्जा
पटना। बिहार की सियासत में आज एक ऐतिहासिक बदलाव दर्ज किया गया। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना के लोकभवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे ‘1 अन्ने मार्ग’ पहुंचे, जहां उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जो सत्ता के इस शांतिपूर्ण हस्तांतरण की सबसे चर्चित तस्वीर बनी।
SBI के रिटायर्ड मैनेजर को लूटा
पटना। बिहार की राजधानी में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। एसबीआई (SBI) की गृह ऋण शाखा से मुख्य प्रबंधक पद से रिटायर हुए एक व्यक्ति को फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती और निवेश के नाम पर करीब 97 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।
प्रेमी ने ही घोंट दिया प्रेमिका का गला
पटना। शहर के बिहटा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्यार और भरोसे का कत्ल कर दिया गया। एक इंजीनियरिंग छात्र ने अपनी ही सहपाठी और प्रेमिका की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है, जहां छात्रा किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी।
तो इस वजह से डिप्टी CM नहीं बने निशांत
Bihar Politics: बीजेपी के सम्राट अब बिहार के नए चौधरी हैं। बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनने पर पक्ष-विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को बधाई एंव शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि नीतीश के इस्तीफा देने को लेकर जदयू का एक तबका अभी भी नाराज व दुखी चल रहा है। इसमें सबसे पहला नाम जदयू एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार का है। वह कई बार खुलकर इसका विरोध भी कर चुके हैं।
रेलवे कर्मचारी के घर चोरी
पटना। बिहार की राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन के उजाले में भी बड़ी वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को चोरों ने एक रेलवे टीटी के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने महज दो घंटे के भीतर घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये से अधिक के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला
मुजफ्फरपुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां विकास की अंधी रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। बुधवार को बोचहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन (NH-27) पर स्थित भट्ठा चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आठवीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक क

