Bihar Today Weather: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से करवट ली है, जिसके चलते प्रदेश भर के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज सोमवार 27 जुलाई को 26 जिलों के लिए बारिश के साथ आसमान से आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बारिश के साथ बिजली का खतरा
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी और पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और रोहतास जैसे जिले शामिल हैं, जहां पर तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, बारिश के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं के चलने के साथ ही आसामन से आकाशीय बिजली के गिरने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।
राजधानी पटना का मौसम
राजधानी पटना की बात करे तो आज सोमवार को यहां का मौसम बीते दिनों के मुताबिक सामान्य रहने का अनुमान है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हलकी बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन भर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
किसाने के लिए फायदेमंद बारिश
एक तरफ प्रदेश भर में हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यदि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश होती रही तो यह धान की खेती के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकती है। हालांकि ठीक इसके दूसरे तरफ कई लोगों के लिए मौसम में हुआ यह बदलाव काल साबित हुआ है। बीते दो दिनों में बारिश के दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने और उसकी चपेट में आने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: निर्णायक मोड़ पर बांकीपुर उपचुनाव, तेजस्वी-नितिन का रोड शो, PK का मार्च


