Bihar Today Weather: बिहार में बीते दिनों के मुकाबले मानसून की सक्रियता कमोजर होती दिख रही है, जिसके चलते प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। इस बीच आज मंगलवार 28 जुलाई को विभाग ने 23 जिलों के लिए बारिश के साथ आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली के गिरने की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी और पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और रोहतास जैसे जिले शामिल हैं, जहां पर तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, बारिश के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं के चलने के साथ ही आसामन से आकाशीय बिजली के गिरने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजधानी पटना का मौसम
मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 15 जिलों में मौसम के सामान्य रहने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लोगों को दिन भर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना की बात करे तो आज मंगलवार को यहां का मौसम बीते दिनों के मुताबिक सामान्य रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी और इस दौरान उमस भरी गर्मी भी होगी। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हलकी बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन भर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
31 जुलाई तक इसी प्रकार रहेगा मौसम
बीते 24 घंटों की बात करे तो इस दौरान नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, अररिया और सुपौल में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और तेज हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसूनी ट्रफ की स्थिति बार-बार बदल रही है, जिसके कारण वातावरण में तो नमी बनी हुई है, लेकिन पूरे राज्य में एक साथ मूसलाधार बारिश नहीं हो पा रही है। विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक बिहार का मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन, कैबिनेट बैठक, तेजस्वी का रोड शो


