Bihar Today Weather: पूरे बिहार में मानसून का असर अब दिखने लगा है। प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही मौसम विभाग ने आज रविवार (12 जुलाई) को प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 34 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। वहीं, 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन 4 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी शामिल है। इन क्षेत्रों में पानी भरने और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम और बारिश के दौरान लोगों से बेवजह घर से बाहर निकलने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
पटना समेत 34 जिलों में येलो अलर्ट जारी
वहीं, इसके अलावा राजधानी पटना, दरभंगा, बेगूसराय, कटिहार, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, लखीसराय, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल और रोहतास समेत 34 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।
24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश
शुरू में मानसून के कमजोर होने के बाद भी प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। हालांकि 1 जून से 11 जुलाई के बीच बिहार में 155.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 288.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी राज्य में अब भी करीब 46 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में इसमें और कमी देखनेको मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बांकीपुर उपचुनाव ने पकड़ी रफ्तार, चुनावी मंत्र देंगे नितिन, राजद का मंथन

