Bihar Weather Today: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। एक तरफ जहां, पिछले कई दिनों से उत्तर बिहार के इलाकों में आंधी-पानी का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण बिहार में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सभी 38 बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार (4 मई) को प्रदेश के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और आसमानी बिजली गिरने को लेकर संभावना बनी रहेगी। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, कई जगहों पर 50 से 60 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पटना समेत कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
कल रविवार की बात करे तो राजधानी पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, बेगूसराय, सीवान, गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया, सहरसा और छपरा सहित कई जिलों में हुई आंधी-पानी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मोतिहारी में 7.0 मिमी, पूसा (समस्तीपुर) में 6.0 मिमी, जीरादेई (सीवान) में 7.5 मिमी, वैशाली में 4.0 मिमी और मुंगेर में 1.0 मिमी बारिश हुई।
दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत
पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के कारण एक तरफ जहां, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, आसमानी बिजली ने जमकर मौत का तांडव भी मचाया। आंधी और आकाशीय बिजली गिरने के कारण पिछले कुछ दिनों में दर्जनभर से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज हवा और ओलावृष्टि होने की वजह से खेत की फसलों को भी भारी पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। वहीं, लीची और आम के फल भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों से आंधी पानी के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर गिरा पूल! आधी रात को नदी में समा गया विक्रमशिला सेतु का पोल नंबर 133
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

