Bihar Today Weather: बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज शनिवार 25 जुलाई को राजधानी पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पिछले दिनों के मुताबिक उत्तर बिहार में आज मानसून का असर कम देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश

बिहार में दक्षिणी और पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और मधुबनी समेत कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में इन इलाके को लोगों को विभाग द्वारा मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है।

27 जुलाई के बाद बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 जुलाई के बाद मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे और तेज होगा, जिससे पटना और आसपास के जिलों में भी भारी बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम के इस बदलते मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी पड़ सकता है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। वहीं, तेज गरज-चमक के साथ आसमान से गिरने वाली आकाशीय बिजली जनहानी पहुंचा सकती है।

किसाने के लिए फायदेमंद बारिश

एक तरफ प्रदेश भर में हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यदि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश होती रही तो यह धान की खेती के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकती है। हालांकि ठीक इसके दूसरे तरफ कई लोगों के लिए मौसम में हुआ यह बदलाव काल साबित हुआ है। बीते दो दिनों में बारिश के दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने और उसकी चपेट में आने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार बंद आज: पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, 70 हजार से अधिक जवानों की तैनाती