बिजनौर. विशाल उर्फ हमजा की घर वापसी हो गई है. नाबालिग विशाल कश्मीर में बना धर्म बदलकर हमजा बन गया था. पुलिस ने विशाल को उसके परिजनों को सौंप दिया है. बाखपुर गढ़ी गांव के मंदिर में विशाल का शुद्धिकरण किया गया.
दरअसल, रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा गए विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. विशाल उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है. परिवार का आरोप है कि उनके 17 साल के बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है, जबकि दूसरी ओर कश्मीर की एक मस्जिद की ओर से जारी घोषणा पत्र में किशोर की इच्छा से इस्लाम स्वीकार करने का दावा किया गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में था.
इसे भी पढ़ें : सिस्टम झूठा या लोग? पुलिस चौकी निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, जानिए क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति…
बिजनौर के सिटी कोतवाली इलाके के बखरपुर गांव के रहने वाला विशाल रोजगार की तलाश में कश्मीर के कुपवाड़ा गया था. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और घर के अधिकांश सदस्य मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं. कश्मीर में किशोर एक हेयर कटिंग सैलून पर काम कर रहा था. लेकिन उसने कश्मीर में अचानक इस्लाम अपना लिया है. उसने एक मस्जिद के अंदर, एक इमाम और गवाहों की मौजूदगी में इस्लामी धर्म को अपनाया. हालांकि, उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि उसका धर्म परिवर्तन जबरदस्ती करवाया गया था.
ऐसे हुआ था खुलासा
यह घटना तब सामने आई जब लड़के के धर्म परिवर्तन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में, नाबालिग को एक मस्जिद के अंदर, एक इमाम और कई अन्य लोगों की मौजूदगी में अपना धर्म बदलते हुए देखा गया. इस्लाम अपनाने के बाद रिकॉर्ड किए गए एक अलग वीडियो में, नाबालिग को फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए भी देखा गया है. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

