Rajasthan News: बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया।

इस ट्रेन के साथ अब बीकानेर से साबरमती के बीच कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो गया है। यह ट्रेन बीकानेर, नागौर, जोधपुर और जालोर होते हुए साबरमती तक जाएगी। सबसे खास बात ये है कि यह सर्विस डेली होगी।
व्यापार को मिलेगा नया बूस्ट
इस ट्रेन के चलने से बीकानेर और गुजरात के बीच व्यापार का रास्ता खुल गया है। बीकानेर की मशहूर भुजिया अब गुजरात तक आसानी से पहुंचेगी। वहीं, गुजरात से कपड़ा और सेनेटरी का सामान बीकानेर आना अब सस्ता और सुगम होगा।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से इस रूट पर डेली ट्रेन की मांग थी। यह ट्रेन पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों को आपस में जोड़कर इकोनॉमी को रफ्तार देगी।
सामरिक दृष्टि से भी अहम
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि सीमावर्ती इलाकों में रेल सेवा को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। अनूपगढ़ से खाजूवाला और जैसलमेर-बाड़मेर रूट पर सर्वे जारी है। पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण सामरिक दृष्टि से ये क्षेत्र बहुत जरूरी हैं। रेलवे देशभर में 1300 स्टेशनों को मॉडर्न बना रहा है, जिसमें बीकानेर संभाग भी शामिल है।
कल से पटरियों पर दौड़ेगी नियमित ट्रेन
आज उद्घाटन के बाद कल यानी 22 जून से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। साबरमती से गाड़ी नंबर 19407 शाम को 5:55 बजे चलेगी जो अगली सुबह 8:10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। वहीं, लालगढ़ से गाड़ी नंबर 19408 रात को 9:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 23 कोच हैं, जिनमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी के साथ स्लीपर और जनरल क्लास की भी सुविधा दी गई है। अब बीकानेर के यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट और दिक्कतों से बड़ी राहत मिलने वाली है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार


