अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रोहतास पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बाइक चोरी के सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 8 स्प्लेंडर बाइक सहित 10 बाइक बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने उसके दो अन्य शागिर्दों को भी गिरफ्तार किया है।
कई आपत्तिजनक सामान बरामद
वहीं, गिरफ्तार अपराधियों के पास से वाहनों के नकली चाबी, बाइक का लॉक तोड़ने वाला औजार सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने देहरी से इरशाद राईन उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर रंजीत भुइया तथा बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। यह दोनों औरंगाबाद जिला के रहने वाले हैं।
दिन में फल बेचते थे आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने रोहतास जिले के इंद्रपुरी तथा डेहरी के इलाके में चोरी के कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक यह लोग दिन में फल बेचने का काम करते हैं तथा रात में लोगों के दरवाजे तथा परिसर में लगे बाइक की चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे।
विशेष टीम बनाकर पुलिस ने की कार्रवाई
डेहरी तथा इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की। जिससे यह तीनों अपराधी गिरफ्तार हुए है। शेरू और उसके शागिर्दों की गिरफ्तारी रोहतास पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं, जिले के लोगों में भी अब उनके बाइक चोरी होने को लेकर बना भय कम होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: तीन सगे मासूम भाई-बहनों की कटर मशीन से गला रेतकर हत्या, सनकी चाचा ने घटना को दिया अंजाम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

