सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा के तत्कालीन सीएमओ पर ईओडब्ल्यू (EOW) में मामला दर्ज किया गया है। पार्षद की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक संविदा कर्मचारी को भी दोषी मानकर केस दर्ज किया गया है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…
ग्वालियर जिले के डबरा के तत्कालीन सीएमओ प्रदीप भदौरिया पर ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज हुआ है। EOW ने संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को भी दोषी मानकर उस पर FIR दर्ज की है। दरअसल, वार्ड 11 के पार्षद धर्मेंद्र सिंह हैप्पी ने पीएम आवास में भ्रष्टाचार को लेकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत की थी। पार्षद का आरोप है कि पूर्व CMO ने 13 हितग्राहियों के खाते में नियम विरुद्ध तीन-तीन लाख रुपये डाली थी। लगभाग 1 करोड़ 31 लाख का भ्रष्टाचार किया। हितग्राहियों के खाते में राशि डालने के बाद उनसे वापस लेकर भ्रष्टाचार किया।
ये भी पढ़ें: IAS के फार्महाउस जुआकांड में FIR बदलने से इनकार पड़ा भारीः सस्पेंड टीआई पहुंचा हाईकोर्ट, फार्महाउस का नाम हटाने का था दबाव, छुट्टी पर रही ASI भी सस्पेंड
पार्षद धर्मेंद्र सिंह हैप्पी ने बताया कि एक हितग्राही को ढाई लाख रुपये की राशि मिलती है, लेकिन हमारे पूर्व सीएमओ प्रदीप भदौरिया ने ढाई की जगह हितग्राहियों के खाते में तीन लाख रुपये डाल दिए। हितग्राहियों से रुपये लेकर पूर्व सीएमओ ने उनके खातों में पैसे डाले।
ये भी पढ़ें: प्रशासन सुन लेता फरियाद तो नहीं जाती ‘जान’! मंदसौर में पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, कलेक्ट्रेट में लोट लगाकर कर विवाद निपटाने की मांग कर चुका था मृतक
पार्षद ने यह भी बताया कि लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। 74 से 75 प्रकरण ऐसे थे, जिसमें बिना जीओ टैगिंग के पैसे डाले। फिलहाल EOW मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि प्रदीप भदौरिया फिलहाल टीकमगढ़ जिले के लिधौरा खास में नगर परिषद के पद पर पदस्थ है।

