चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मजीठा हलके में पोस्टर वॉर छेड़ा जा चुका है। पुलिस जहां मजीठिया की खोज में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में मजीठिया की तस्वीर के साथ भगोड़ा और गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा किया गया था, इसका जवाब देते हुए अब कुछ नए पोस्टर दिखे हैं, जिसमें टाइगर जिंदा है लिखा है. यह पोस्टर किसने लगवाया है इसका खुलासा नहीं हुआ हम लेकिन यह समर्थकों का काम हो सकता है, जिसके मजीठिया की तस्वीर है और लिखा है ‘रंगे बिल्ले को कह दो, टाइगर अभी जिंदा है’.

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल यह पूरा मामला अकाली समर्थक जोबनप्रीत की गिरफ्तारी से शुरू हुआ. जहां जोबनप्रीत को पुलिस ने पूर्व पार्षद परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की शिकायत पर मारपीट, स्नैचिंग और पगड़ी उतारने के संगीन आरोपों में गिरफ्तार किया था.इसके बाद जोबनप्रीत को मजीठा थाने से कथित रूप से जबरन छुड़ाने के आरोप में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी.
- खबर का असर : बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत, सीएम साय ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए
- भोलेनाथ चलाएंगे भाप इंजन, गणपति बनेंगे गार्ड! विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर दिखेगी अनोखी झांकी
- UP Scholarship Big Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ी छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा
- WhatsApp पर परिचित की DP लगाकर पैसे मांग रहे साइबर ठग, कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला

