Bilaspur News Update : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि बैंक खाते पर अटैचमेंट के लिए मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी होगा. ओक्सीजो फाइनेंशियल सर्विसेज की याचिका मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा 43.38 लाख रुपए होल्ड करने के आदेश को निरस्त कर दिया. मामला टीएमटी सरिया सप्लाई से जुड़े अपराध से संबंधित था. चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने BNSS की धारा 106 और 107 की व्याख्या करते हुए फैसला सुनाया.
Bilaspur News Update : ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध हालत में मिली लाश
बिलासपुर. नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिली. ट्रक बीते तीन दिनों से सड़क किनारे खड़ा था. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीतर लाश बरामद हुई. मामला चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेंवार का है. दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान वाराणसी निवासी बृजेश गिरी के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में मौत की वजह गर्मी या अत्यधिक शराब सेवन सामने आ रही है. फिलहाल चकरभाठा पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जर्जर सड़कों को लेकर फूटा गुस्सा
जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट
बिलासपुर. बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणों का जर्जर सड़कों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा. नगपुरा कड़ाड, सेंवर, धमनी, झाल, कया और बरतोरी की सड़कें बदहाल होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं. बारिश सीजन में सड़कें जानलेवा बन जाती हैं. कई बार एम्बुलेंस तक का पहुंचना मुश्किल हो जाता है. नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द मरम्मत नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.
Bilaspur News Update : AC कॉपर वायर चोर गैंग सक्रिय
कोरबा. गर्मी बढ़ते के बीच एसी के कॉपर वायर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गए हैं. सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स में चोरी की वारदात सामने आई है. चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इससे पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी कॉम्प्लेक्स में भी आधा दर्जन से अधिक दुकानों से एसी के कॉपर वायर चोरी हुए थे. दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं.
तालाब में डूबने से युवक की मौत
बिलासपुर. बोदरी स्थित बैराग तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अमसेना निवासी हिमांशु कौशिक के रूप में हुई है. वह बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था. जानकारी के मुताबिक हिमांशु अपने दो भाइयों साथ निर्माणाधीन मकान पर टिफिन छोड़ने बोदरी आया था. वैभव और शिवांश के साथ वह तालाब में नहाने उतरा लेकिन गहरे पानी में चले गया. दोनों भाइयों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी पानी में फंस गए. आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों भाइयों की हालत सामान्य बताई जा रही है. चकरभाठा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अवैध पटाखे के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोरबा. न्यू रेलवे कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 हजार रुपए के अवैध पटाखे जब्त कर आरोपी लोचन प्रसाद केसरवानी को गिरफ्तार किया है. आरोपी झोपड़ी में दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध भंडारण कर रहा था. मामला कोतवाली थाना के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.
पुलिस ने गांजा बेचने वाले को घर से किया गिरफ्तार
बिलासपुर. गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम को गिरफ्तार किया है. ग्राम बरभाठा बेलतरा में आरोपी के घर से 1.164 किलो गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

