कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में अजब पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। यह कारनामा प्रदेश के मंडला पुलिस ने किया है। जेल में बंद रेप के आरोपी को जमानत दिलाने पुलिस हाईकोर्ट पहुंच गई। मामला उजागर होने के बाद हाईकोर्ट ने मंडला एसपी को जमकर फटकार लगाई है। एसपी ने कोर्ट में उपस्थित होकर माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।
रेप के आरोपी की शादी बताई गई
दरअसल जमानत याचिका में आरोपी के भाई की शादी के लिए जमानत मांगी गई थी। पुलिस रिकॉर्ड में जेल में बंद रेप के आरोपी की शादी बताई गई। पुलिस रिकॉर्ड में सामने आई कि आरोपी की खुद की शादी का मामला है। मामले में हाईकोर्ट ने मंडला एसपी को फटकार लगाई। कहा- पुलिस क्या आंख मूंद कर काम कर रही है।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज
मंडला एसपी ने खुद कोर्ट में हाजिर होकर माफी मांगी है। एसपी को अधीनस्थ कर्मचारियों की अकाउंटिबिली तय करने के निर्देश दिए। मंडला जिले के घुघरी थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज है। 20 अप्रैल को आरोपी के छोटे भाई की शादी है।जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस ए के सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

