संजीव, सोनीपत। एक बड़े स्कूल में इन दिनों कुछ ऐसा हुआ कि वहां पढ़ने वाले बच्चे सन्न रह गए। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम अचानक स्कूल पहुंच गई। टीम ने बच्चों को एक ऐसी कड़वी सच्चाई बताई, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

इस विशेष आयोजन में टीम के मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बच्चों को समझाया कि कैसे शौक-शोक में शुरू होने वाली बुरी आदतें इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। उन्होंने शायरी और गीतों के जरिए बताया कि कोई भी बुरा नशा अच्छा नहीं होता। उन्होंने बहुत ही सरल शब्दों में समझाया कि ड्रग्स तस्करी करने वाले लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए युवाओं के जीवन से खेलते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल के प्राचार्य डॉ रमेश बाबू ने इस कदम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि समय रहते बच्चों को ऐसी बुरी चीजों से दूर रखना बहुत जरूरी है। इस दौरान स्कूल के 554 छात्र-छात्राओं और 40 शिक्षकों ने मिलकर कभी भी नशा न करने की शपथ ली।
अगर आपके आसपास भी कोई अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी करता है, तो आप तुरंत पुलिस की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर फोन कर सकते हैं। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका


