कुंदन कुमार, पटना। बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अभिषेक सिन्हा बांकीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि उपचुनाव के लिए अभिषेक सिन्हा ने कल गुरुवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था।
पारिवारिक स्थिति को बताया कारण
अभिषेक सिन्हा ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए बताया कि वह पारिवारिक स्थिति के कारण बांकीपुर का उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अभिषेक सिन्हा ने यह भी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते वह निष्ठा पूर्वक अपनी सेवा देता रहूंगा। इसके अलावा उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से एनडीए का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
भाजपा ने नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेने के तुरंत बाद भाजपा ने अपने नए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीरज सिन्हा साल 2006 में बीजेपी से जुड़े थे और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली थी। इसके बाद वे लगातार पार्टी से जुड़े रहे और बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री , जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष जैसे पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम करते रहे। वहीं, अब पार्टी ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बांकीपुर उपचुनाव कार्यक्रम
नामांकन प्रक्रिया- 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक।
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई।
30 जुलाई को होगा मतदान।
3 अगस्त को आएगा चुनाव का परिणाम।
ये भी पढ़ें- ‘मर जाओ…मरते काहे नहीं’, राम मंदिर चोरी मामले पर पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा हमला


