पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (पुनर्मतदान) की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 1 लाख से अधिक वोटों की प्रचंड बढ़त बना ली है! टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान, जिन्होंने चुनाव से ठीक पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी और सोशल मीडिया पर अपनी ‘पुष्पा’ शैली वाली रील्स के कारण चर्चा में थे, वे इस चुनाव में अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है. आयोग के अनुसार, अब तक 19 राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर हैं.
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.
दोपहर 3:30 बजे तक 19 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 99 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 1.3 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 38 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 5 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। फालता सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होगी।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उनकी ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद था।
फालत साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। जिले में कुल 31 सीटे हैं। फालता को छोड़कर बाकी 30 सीटों में बीजेपी ने 10 सीटें जीत लीं। फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है। TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी। 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है। खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

