धनेश, रेवाड़ी।भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा वरिष्ठ नेत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बलजीत यादव ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता लंबे समय से पार्टी संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं तथा उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कुशल कार्यशैली का लाभ अब पूरे प्रदेश को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी को प्रदेशभर में और अधिक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

बलजीत यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समर्पित और योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करती है, जो पार्टी की कार्यशैली और विचारधारा को दर्शाता है।