पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल के नतीजे भी एक-एक करके सामने आने लगे हैं। बता दें कि इस बार पांचों चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। आज शाम पश्चिम बंगाल में जैसे ही दूसरे चरण के मतदान का समापन हो गया, एग्जिट पोल में अलग-अलग सूबों की तस्वीर बताई जाएगी। बता दें कि एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया गया सर्वे होता है जिसमें मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया और इसी आधार पर संभावित नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।
शुरुआती रुझानों के अनुसार बंगाल में एक बार फिर TMC की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। माह EXIT POLL में TMC को बहुमत में दिखाई दे रही है जबकि कई EXIT पोल पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं।
कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी
भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 2021 में उसने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी के साथ गठबंधन किया था और उस समय उसने 293 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले चरण के मतदान में कुल 93% कुल मतदान दर्ज किया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस बार पिछले चरण का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
पांच राज्यों में कितनी हुई वोटिंग
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 93.2 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। असम में सभी 126 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, जहां 85.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। केरल में 140 सीटों पर वोटिंग हुई, जहां 75 से 78 प्रतिशत के बीच मतदान दर्ज किया गया। पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो वहां अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

