West Bengal Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लगभग 56 घंटे बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम सामने आने लगेंगे। वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनने के संकेत मिलने के बाद भाजपा फुल एक्शन मूड में आ गई है। एक तरफ, जहां 2 मई को बड़ी बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक के लिए मास्टर प्लान तैयार करने में जुट गई है। बीजेपी का फोकस बिल्कुल स्पष्ट है कि काउंटिंग डे पर किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।

पार्टी ने 4 मई को होने वाली काउंटिंग से पहले 48 घंटे पहले यानी 2 मई को कोलकाता में अहम रणनीतिक बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए उन प्रवासी नेताओं को बुलाया गया है, जिन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में विधानसभा और जोन में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इस हाई-लेवल मीटिंग में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पश्चिम बंगाल प्रभारी सुनील बंसल और चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे।

अब बीजेपी का पूरा फोकस मतगणना पर है। इसे लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। बंगाल प्रभारी सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव पश्चिम बंगाल में ही डेरा डाले हुए हैं। पहले मतदान के एकदम बाद 30 अप्रैल को सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव ने कोलकाता में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करके मतदान को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट ली। उसके बाद 1 मई को दोनों ही नेताओं ने सिलीगुड़ी में पार्टी के स्थानीय नेताओं और काउंटिंग एजेंट्स के साथ बैठक करके उनको काउंटिंग सेंटर पर मतगणना की बारीकियों की जानकारी दी। उसके बाद 2 मई को पार्टी की ओर से चुनावी ड्यूटी पर लगाए प्रवासी नेताओं को कोलकाता बुलाया गया है।

बैठक में बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक की समीक्षा होगी

इस बैठक में बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक, हर व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। किस केंद्र पर कौन तैनात रहेगा, एजेंट्स की भूमिका क्या होगी और हर राउंड की निगरानी कैसे सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में इस पर अंतिम रणनीति तय होगी। ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट और फीडबैक भी साझा करेंगे, ताकि जमीनी स्थिति का सटीक आकलन किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m