सतीश दुबे, डबरा/दतिया। दतिया विधानसभा उप चुनाव में भाजपा से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद अब विपक्ष में बैठी कांग्रेस नरोत्तम हितेषी नजर आ रही है। यह कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक आ रहे बयान से स्पष्ट है। पहले बहुजन समाज के नेता और भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया ने भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया और नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक हत्या के आरोप लगते हुए उन्हें एक अच्छा नेता बताया। तो वहीं अब चुनावी प्रचार के लिए दतिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ की और कहा कि भाजपा नफरती पार्टी है।
READ MORE: नाना पटवारी मामले में बड़ी खबरः पूछताछ से पहले ही थाने से भागा बिल्डर! फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से बचने की कोशिश, ऑनलाइन सट्टा जांच में कई नामों की एंट्री
पटवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा अगर चुनाव जीत जाते तो वह मुख्यमंत्री मोहन यादव को चुनौती देते, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका टिकट कटवा दिया। इससे पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदार रहे ग्वालियर चम्बल के बड़े नेता अनूप मिश्रा पूर्व मंत्री को पार्टी ने बेदखल किया और अब नरोत्तम मिश्रा की टिकट काट दी। जीतू पटवारी ने आगे कहा कि नरोत्तम मिश्रा हमारे विरोधी जरूर है, उनमें जो कमियां हैं उन्हें हम जरूर बताएंगे।
पहले फूल सिंह बरैया भाजपा के ब्राह्मण चेहरों को लेकर दे चुके बयान
बता दें कि इससे पहले बहुजन नेता और कांग्रेस से भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया भी मीडिया के समक्ष यही बात कह चुके हैं कि भाजपा ने तीन बड़े ब्राह्मण चेहरों को दरकिनार कर दिया। जिसमें पहले अटल बिहारी वाजपेई के भांजे अनूप मिश्रा है और दूसरे रेहली विधायक गोपाल भार्गव और अब तीसरे नरोत्तम मिश्रा। यह तीनों ही ब्राह्मण मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे थे। भाजपा कभी नहीं चाहती कि ब्राह्मण चेहरा कभी मुख्यमंत्री बने।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

