शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न संभागों के लिए प्रभारियों के साथ ही तीन जिलों में जिला संयोजकों की सूची जारी की है।

जारी सूची के मुताबिक रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संजय कोपुलवार को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग संभाग का प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी को बनाया गया है। बस्तर संभाग की कमान सुरेन्द्र सोलंकी को दी गई है। इसी तरह बिलासपुर संभाग के प्रभारी विनोद भारती होंगे, जबकि सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी डॉ. सुनील जायसवाल को मिली है।

तीन जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति

भाजपा के RTI प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बलौदाबाजार जिले में विकास कुमार गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया है। मुंगेली में रविन्द्र केशरवानी को यह जिम्मेदारी मिली है, जबकि कोरबा जिले में मनोज राठौर RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक होंगे।

इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने सूचना के अधिकार से जुड़े संगठनात्मक कामकाज को संभाग और जिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। माना जा रहा है कि नई टीम RTI से जुड़े विषयों और जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H