जुबैर अंसारी, सुपौल। छातापुर विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह बीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने एलएनएमएस कॉलेज पहुंचे l इस दौरान विधायक नीरज कुमार सिंह और एसडीओ ने कॉलेज के विभिन्न क्लास रूम का जायजा लिया और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

छात्रों ने विधायक के सामने रखी अपनी समस्याएं

छात्रों ने पढ़ाई, खेल-कूद और कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं को अधिकारियों और विधायक के सामने रखा। समस्याओं के समाधान को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य को आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन तीन तल्ला भवन के कार्य को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए खेल-कूद की सामग्री उपलब्ध कराने और ऑनलाइन क्लास की सुविधा शुरू करने को लेकर भी बातचीत हुई।

छात्रों को दी लाइब्रेरी की सौगात

निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज कुमार सिंह ने छात्रों को लाइब्रेरी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

कॉलेज में सभी विषयों की पढ़ाई का दिया आश्वासन

विधायक ने कहा कि कॉलेज में सभी विषयों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा और विद्यार्थियों से भी नियमित रूप से क्लास में आने की अपील की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज की आवश्यक सुविधाओं को लेकर शिक्षा मंत्री से भी बातचीत की जाएगी और जो भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, उन्हें दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ऐसे में अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद कॉलेज की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कितनी तेजी से काम होता है। साथ मे मनीष सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, छात्र नेता सागर कुमार आदि कॉलेज के कर्मी आदि मौजूद थे l

ये भी पढ़ें- बिहार के स्कूल में शर्मनाक कांड! दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल